बेमेतरा

वाटर कूलर से भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत
06-Jun-2026 3:01 PM
वाटर कूलर से भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत

माहेश्वरी समाज ने जनहित में समर्पित की आरओ वाटर कूलर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 बेमेतरा, 6 जून। भीषण गर्मी में राहगीरों को शुद्ध एवं  शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माहेश्वरी समाज द्वारा कल शाम गरिमामय कार्यक्रम संपन्न हुआ। माहेश्वरी सभा द्वारा क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता के उत्तम स्वास्थ्य और सुविधा के लिए फिल्टर्ड एवं ठंडे पानी की मशीन वाटर कूलर जनहित में समर्पित की गई।

?इस वाटर कूलर को दानदाता ललित राठी एवं किशन राठी रायपुर द्वारा स्व. प्रकाश राठी की पुण्य स्मृति में प्रदान किया था। उन्होंने इसे ‘शुद्ध फिल्टर्ड एवं शीतल जनसेवा’ के रूप में माहेश्वरी समाज के माध्यम से एक बार फिर लोक सेवा के लिए समर्पित कर अपनी अटूट सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।

इस ‘शीतल जल सेवा’ का विधिवत उद्घाटन वरिष्ठ समाज जन लक्ष्मीनारायण राठी एवं माहेश्वरी सभा दुर्ग जिला अध्यक्ष देवरतन तापडिय़ा सहित समस्त पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। राहगीरों और आम जनता को भीषण तपिश से राहत दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस सेवा को उपस्थित वक्ताओं ने समाज का ‘परम धर्म’ बताया।

इस सेवा कार्य के साक्षी बनने के लिए माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कैलाश काबरा, सचिव अमित माहेश्वरी, उपाध्यक्ष सुनील डागा, सहसचिव ताराचंद चाचा, कोषाध्यक्ष अशोक राठी, युवा संगठन अध्यक्ष हर्ष माहेश्वरी, अजय राठी, ईश्वर चांडक, महेश भूतड़ा (संरक्षक युवा संगठन), संजय बजाज, चंद्रप्रकाश मूंदड़ा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय समाज बंधु और नगरवासी उपस्थित रहे।

दानदाता परिवार के लिए विशेष

धन्यवाद एवं कृतज्ञता संदेश

माहेश्वरी सभा, एवं समस्त नगरवासियों की ओर से दानदाता परिवार ललित राठी एवं किशन राठी रायपुर के प्रति अंत:करण से आभार व्यक्त किया जाता है। जिन्होंने वाटर कूलर को सिस्टम को जनसेवा के लिए समर्पित किया।

इस भीषण गर्मी और तपिश में तड़पते राहगीरों और आम जनता के कंठ को तृप्त करने वाली यह ‘शीतल जल सेवा’ आपके सेवाभावी दृष्टिकोण और सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण है।


अन्य पोस्ट