बेमेतरा
बेमेतरा- 3090 ने दी प्री डीएलएड की परीक्षा
05-Jun-2026 6:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 5 जून। जिले में प्री डीएलएड की परीक्षा सभी 15 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कुल 3999 परीक्षार्थियों में से 3090 ने परीक्षा दी। परीक्षा प्रात: 10 बजे से 12.15 बजे तक आयोजित की गई। सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थी सुबह 7 बजे से ही आना शुरु कर दिए थे। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा समय 10 बजे से 2 घंटे पूर्व प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई थी।अधिकांश परीक्षा केन्द्रों में 9.30 तक सभी परीक्षार्थी प्रवेश ले चुके थे। डीएलएड परीक्षा के लिए इस बार बेमेतरा जिले में 15 परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


