बेमेतरा

डाइट में डीएलएड की वार्षिक परीक्षाएं शुरू
29-May-2026 8:24 PM
डाइट में डीएलएड की वार्षिक परीक्षाएं शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 29 मई। डीएलएड की वार्षिक परीक्षाएं डाइट में प्रारंभ हो गई है। पहले दिन डीएलएड प्रथम वर्ष का ‘बाल विकास और सीखना’ विषय की परीक्षा की आयोजित हुई। आज से प्रारंभ हुई इस परीक्षा में प्रथम वर्ष के सभी 97 छात्र अध्यापक शामिल हुए। कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। परीक्षा के आज पहले ही दिन छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य जितेन्द्र सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी जी आर चतुर्वेदी ने आकस्मिक निरीक्षण किया।

परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित पाया गया। परीक्षा का समय प्रात: 9 से दोपहर 12.15 तक है। नकल या अनुचित साधन का कोई भी प्रकरण नहीं पाया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी जी आर चतुर्वेदी ने पहले ही दिन डीएलएड के सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।  डीएलएड की वार्षिक परीक्षा के लिए सेजेस शिवलाल राठी विद्यालय बेमेतरा के प्राचार्य रामकुमार डड़सेना को केंद्राध्यक्ष बनाया गया है। जबकि डाइट के वरिष्ठ व्याख्याता अनिल कुमार सोनी को सहायक केंद्राध्यक्ष बनाया गया है। कार्यालयीन सहयोगी की जिम्मेदारी सत्येंद्र मिश्रा सहायक ग्रेड2 संभाल रहे है।

 डीएलएड परीक्षा के लिए दो बड़े हॉल की व्यवस्था की गई है। कक्ष क्रमांक 1 बड़े हॉल में 60 परीक्षार्थियों के तथा छोटे हाल क्रमांक 2 में 37 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई ह। हॉल क्रमांक 1 में चार पर्यवेक्षकों की, जबकि हॉल क्रमांक 2 में तीन पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।

पर्यवेक्षक के रूप में डाइट के सहायक प्राध्यापक परस राम साहू, डाइट व्याख्याता थलज कुमार साहू, शिक्षक मोहन कुमार साहू, कविता सेन, ज्योति देवांगन, पदमा निर्मलकर, दिनेश मानिकपुरी की ड्यूटी लगाई गई।


अन्य पोस्ट