बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 21 मई। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा की बेटियां ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण में अलग-अलग प्रकार की कौशल सीख रही है।
कस्तूरबा विद्यालय की अधीक्षिका भारती घृतलहरे ने बताया कि पढ़ाई के साथ साथ यहां की बेटियां अपने हुनर को पंख देते हुए फैशन डिजाइन की तरफ आगे बढ़ते हुए बच्चों ने सिलाई कढ़ाई के माध्यम से, तिरंगा ड्रेस, और पार्टी वेयर लहंगा तैयार किया है, साथ ही जुट के पैरदान, बचे हुए कतरन से पैरदान, छोटा बड़ा पर्स बनाना, कुर्ता, पायजामा बनाना सीख कर आवासीय बेटियां अपने कौशल बढ़ा रही हैं।
सिलाई प्रशिक्षणकर्ता रश्मि सोनवानी ने बताया कि बच्चों ने विशेष रुचि रखकर यह सब सीखा, और भविष्य में बिजनेस कर रोजगार का सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकती हैं। अधीक्षिका ने बताया कि अप्रैल से मई तक यह प्रशिक्षण चलाया जा रहा है। इस दौरान कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा, प्रयास विद्यालय हेतु कोचिंग, कंप्यूटर क्लास, सामान्य ज्ञान क्लास जुंबा क्लास, योगा, कराटे प्रदर्शन एवं भारतीय भाषाएं हेतु विशेष समर कैंप आयोजन किया गया था।
विद्यालय की बेटियों की इस उपलब्धि पर अधीक्षिका भारती घृतलहरे, राजकिरण मिश्रा, ममता गुरुपंच, गायत्री साहू, विजयलक्ष्मी परगनिहा, सावित्री यादव, दीप्ति नवरंग,अनीता साहू, नेहा वर्मा ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।


