बेमेतरा

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
19-May-2026 3:23 PM
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

राज्यपाल ने की योजनाओं की समीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 19 मई। राज्यपाल रमेन डेका ने बेमेतरा में शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी और जनहितकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान राज्यपाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव या प्रशासनिक जटिलताओं के कारण लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारी शिद्दत के साथ मानवीय संवेदना को अपने जीवन में विशेष जगह देवें। उन्होंने कहा कि समाज में वंचित और जरूरतमंद लोगों की सेवा करें। उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन के साथ समय बिताए और उनका ख्याल रखें। जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा अध्ययन में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच को जगह देवें। जन कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करते हुए हितग्राहियों को लाभांवित करें।

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में रणनीतिक बनाने कहा। स्वयं सहायता समूह का सुदृढ़ीकरण करने कहा। बिहान या स्थानीय आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को जोडक़र उन्हें बैंक लिंकेज और कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करा कर आर्थिक स्वावलंबन बनाने कहा गया।

राज्यपाल डेका ने पारंपरिक कार्यों से हटकर महिलाओं युवाओ का कौशल उन्नयन करने कहा। डिजिटल साक्षरता, वित्तीय प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण पर जोर दिया। युवाओं के हुनर को तराश कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण देने कहा गया। उन्होंने युवाओं को  रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाला  बनाने पर ध्यान देना कहा।

सडक़ सुरक्षा पर ज़ोर

सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने और कीमती जानों को बचाने के लिए एक च्थ्री-ईज् जिला प्रशासन को ठोस पहल करने निर्देशित किया। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सडक़ दुर्घटना एक बहुत बड़ी गंभीर समस्या है। उन्होंने सडक़ दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। जिन जगहों पर बार-बार दुर्घटनाएं होती हैं, वहां सडक़ों का सुधार, साइनबोर्ड लगाना और स्पीड ब्रेकर दुरुस्त करने कहा गया। स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने और गोल्डन ऑवर(दुर्घटना के तुरंत बाद का समय) में मदद करने के लिए ‘गुड सेमरीटन’ (नेक फरिश्ते) नीति का प्रचार करने निर्देशित किया।

टीबी उन्मूलन पर विशेष कार्ययोजना बनाएं

 

भारत सरकार के 2025-2026 तक टीबी मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए माइक्रो-प्लानिंग की जरूरत  बताया। ग्रामीण, आदिवासी और मलिन बस्तियों  में घर-घर जाकर टीबी के लक्षणों वाले मरीजों की पहचान करने कहा गया। टीबी मरीजों को इलाज  साथ ही, समाज के संपन्न लोगों और अधिकारियों को ‘निक्षय मित्र’ बनाकर मरीजों को गोद लेने के लिए प्रेरित करने कहा गया, ताकि उन्हें अतिरिक्त पोषण मिल सके।

 

विद्यार्थियों में  योगाभ्यास, खेलकूद, एनसीसी की भावना जागृत करें

 

राज्यपाल डेका ने उच्च शिक्षा और युवाओं के भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है। राज्यपाल ने शिक्षाविदों, विश्वविद्यालय के कुलपतियों और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास  के लिए उनमें योगाभ्यास, खेलकूद और एनसीसी के प्रति रुचि और भावना जागृत करना अत्यंत आवश्यक है। राज्यपाल डेका ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और पढ़ाई के तनाव को दूर करने के लिए विद्यार्थियों के जीवन में योग का होना जरूरी है। नियमित योगाभ्यास से विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ती है और वे मानसिक रूप से सुदृढ़ बनते हैं।


अन्य पोस्ट