बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 8 मई। जिले में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत दर्री निवासी आशा यदु को समाधान शिविर में राशन कार्ड प्रदान किया गया।
आशा यदु लंबे समय से राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रयासरत थीं, लेकिन प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाने के कारण उन्हें खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में उन्होंने अपनी समस्या दर्ज कराई, जिस पर प्रशासन द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए उनका राशन कार्ड बनाकर उपलब्ध कराया गया।
राशन कार्ड मिलने से अब आशा यदु एवं उनके परिवार को शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ नियमित रूप से प्राप्त हो सकेगा। इससे परिवार को आवश्यक खाद्यान्न सुलभ होने के साथ आर्थिक राहत भी मिलेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार ‘शासन आपके द्वार’ की भावना को साकार करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। यह अभियान आमजन और प्रशासन के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत बना रहा है। आशा यदु ने राशन कार्ड प्राप्त होने पर खुशी व्यक्त करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब उनके परिवार को खाद्यान्न की चिंता से राहत मिलेगी और उन्हें योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।


