बेमेतरा
भाजपाइयों ने निकाली पदयात्रा, सांसद ने की शिरकत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 5 मई। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की शानदार एवं ऐतिहासिक जीत पर जिले भर में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुराना बस स्टैंड में आतिशबाजी करते हुए उसे लोकतंत्र के जीत और जन भावनाओं का विजय बताया। सभी नेताओं ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए शीर्ष नेतृत्व, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं जागरूक मतदाताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल जिला अध्यक्ष अजय साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
नेताओं ने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि पश्चिम बंगाल में जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं बल्कि जनता के विश्वास आशाओं और आकांक्षाओं की विजय है।
कार्यकर्ताओं के लिए
प्रेरणादायक - सांसद विजय
सांसद विजय बघेल ने कहा कि यह परिणाम देश भर के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है और यह संदेश देता है कि जनता अब सकारात्मक एवं विकास उन्मुख राजनीति के साथ खड़ी है। जिला अध्यक्ष अजय साहू ने कहा कि सफलता पार्टी में के प्रत्येक कार्यकर्ता के परिश्रम समर्पण और संगठन की मजबूती का परिणाम है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रायपुर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी, हर्षवर्धन तिवारी, प्रीतम चंदेल, राजेश ठाकुर, पोषण वर्मा, अजय बघेल, प्रणिश रजक, तानसेन पटेल, विजय सिंह, विजय सुखवानी, संजीव तिवारी, युगल दरभंगा, राजू देवांगन, रेवाराम निषाद, गौरव साहू, पंचू साहू, प्रवीण राजपूत, नीलू मनीष छाबड़ा, अमेरिका निर्मलकर, अभिनय साहू, संदीप यादव, रोहित मूलवानी, केशव साहू, विकास तंबोली, रोशन दत्त, योगेश वर्मा, मोंटी साहू, निखिल साहू, विकास तंबोली आदि उपस्थित रहे।


