बेमेतरा

शासकीय हाई स्कूल लावातरा का कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत
01-May-2026 5:16 PM
शासकीय हाई स्कूल लावातरा का कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 1 मई। माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में बेरला विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल लावातरा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। विद्यालय का कक्षा 10वीं का परिणाम लगातार तीसरे वर्ष भी पूर्ण रहा है।

विद्यालय से इस वर्ष 30 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें सभी उत्तीर्ण हुए। इनमें से 22 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और 8 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की।

विद्यालय के अनुसार, तीन विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और छह विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। नंदिनी रजक ने 91.83 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, वैष्णवी साहू ने 91.33 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान और भावना साहू ने 91.16 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अन्य विद्यार्थियों में डाली साहू (88 प्रतिशत), भुनेश्वरी साहू (85.83 प्रतिशत), चंदन साहू (84.66 प्रतिशत), खुशबू निर्मलकर (82.83 प्रतिशत), मोनिका निषाद (81.83 प्रतिशत) और खेमलाल साहू (80.33 प्रतिशत) शामिल हैं। विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार पाण्डेय ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी।

विद्यालय स्तर की सूची में 10 विद्यार्थियों में से 8 बालिकाएं और 2 बालक शामिल रहे।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विद्यालय स्टाफ द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गांव के अन्य जनप्रतिनिधि और शिक्षक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट