बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 1 मई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में सफल विद्यार्थियों को जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने बधाई दी है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रयास का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से आगे भी इसी प्रकार अध्ययन जारी रखने और अपने लक्ष्य निर्धारित करने की अपील की।
कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी समाज और देश के भविष्य से जुड़े हैं और शिक्षा उनके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने यह भी कहा कि अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने ज्ञान का उपयोग समाज के हित में करें।
उन्होंने उन विद्यार्थियों को भी संबोधित किया, जो इस बार सफल नहीं हो सके। उनके अनुसार, ऐसे विद्यार्थियों को निराश नहीं होना चाहिए और आगे प्रयास जारी रखना चाहिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने अभिभावकों और शिक्षकों से विद्यार्थियों को सहयोग और प्रोत्साहन देने की अपील की।


