बेमेतरा

परशुराम जन्मोत्सव पर महाआरती
21-Apr-2026 5:32 PM
परशुराम जन्मोत्सव पर महाआरती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 21 अप्रैल।
ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर नवीन मूर्ति की स्थापना एवं महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजजन और नगरवासी शामिल हुए। भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और आरती से वातावरण भक्तिमय रहा।
इस अवसर पर भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त किया और आरती में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मूर्ति का अनावरण भी किया गया।

योगेश तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम त्याग, तपस्या, धर्म रक्षा और न्याय के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है, जिन्होंने अधर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष कर धर्म की स्थापना की।उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन साहस, शौर्य और संकल्प का उदाहरण है। उनका जीवन सत्य के मार्ग पर चलने और समाज की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान परशुराम ज्ञान और शस्त्र के संतुलन के प्रतीक हैं और उनका संदेश है कि शक्ति का उपयोग धर्म और न्याय की रक्षा के लिए होना चाहिए।
कार्यक्रम में राजेश दुबे, रामकृष्ण द्विवेदी, बलदाऊ शर्मा, मनोज भट्ट, विक्की द्विवेदी, यतीश द्विवेदी, मनसीज शर्मा, महेश धर दीवान, आशीष पांडेय, लक्ष्मी शर्मा, आर्यन दुबे, देव शर्मा, मधु दुबे, अन्य लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट