बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 19 अप्रैल। ग्राम नेवनारा स्थित चंडी आश्रम में छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार (पटेल) समाज राज धमधा–तेलगा के तत्वावधान में दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवं सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी शामिल हुईं।
कार्यक्रम में माँ भगवती देवी शाकम्भरी एवं चंडी माता की पूजा-अर्चना के बाद सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। समाजजन, ग्रामीणों और अन्य उपस्थित लोगों के बीच विवाह संस्कार विधि-विधान से संपन्न किए गए।
इस अवसर पर कल्पना योगेश तिवारी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में समानता और सहयोग को बढ़ावा देते हैं तथा इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। साथ ही युवाओं से शिक्षा और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में सुनील पाटिल, लोकेश साहू, मीनू पाटिल, भगवती पाटिल, अलखराम पाटिल, चंद्रशेखर पाटिल, उमाशंकर पाटिल, तेजराम पाटिल, मुकुंद पाटिल सहित समाज के अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।


