बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 15 अप्रैल। मानपुर के वार्ड नंबर 2 में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक चरवाहा के घर को निशाना बनाते हुए बकरियों की चोरी की । स्थानीय निवासी महेंद्र यादव जो भैंस और बकरी चराने का कार्य कर अपनी जीविका चलाते हैं। उनके कोठे से 15 बकरा- बकरियों चोरी की गई है। महेन्द्र के पास कुल 50 छोटे-बड़े मवेशी थे। जिन्हें उन्होंने सुरक्षा के साथ र्इंट मिट्टी की दीवार और छानी वाले पक्के कोठी में रखा था।
पीडि़त के अनुसार 12 अप्रैल की रात करीब 12:10 बजे तक सभी जानवर रखे थे, लेकिन सुबह जब परिवार जाएगा तो कोठी की दीवार टूटी हुई मिली। चोरी की वारदात शातिर तरीके से अंजाम दी गई है। चोरों ने कोठों के अंदर घुसने के लिए घर के बाहर की ओर स्थित ईट की मजबूत दीवार को तोड़ दिया। सोमवार के सुबह करीब 5 बजे महेंद्र ने कोठी का निरीक्षण किया तो हम मौजूद 50 बकरियां में से 15 गायब थे। चोरी गए मवेशियों में 3 काली, 5 सफेद, 4 खैरी और 3 लाल खैरी रंग की बकरियां शामिल है। पीडि़त ने बताया कि उन्होंने आसपास काफी तलाश की लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। अनुमान है कि चोरों ने रात 12.10 से सुबह 5 बजे के बीच इस वारदात को अंजाम दिया और दीवार के रास्ते बकरियों को बाहर निकाल ले गए।
आरोपियों की तलाश
इस घटना से पशुपालक महेंद्र यादव को लगभग 45,000 रुपए की आर्थिक क्षति हुई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का भावना किया और
पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर, आरोपियों की तलाश में लगी है।


