बेमेतरा
कण्डराका चैंपियंस लीग सीजन-1 में सूर्यदेव इलेवन विजेता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 14 अप्रैल। कण्डराका क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित कण्डराका चैंपियंस लीग सीजन-1 में सूर्यदेव इलेवन विजेता रही। मैच के फाइनल मुकाबले में भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
फाइनल मुकाबला टीम ईगल अछोली और सूर्यदेव इलेवन अछोली के बीच खेला गया। मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में योगेश तिवारी ने विजेता सूर्यदेव इलेवन और उपविजेता ईगल अछोली टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण, खेल प्रेमी और युवा उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान योगेश तिवारी ने कहा, खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित होने से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उनके अनुसार, खेल युवाओं को नशे और अन्य गलत आदतों से दूर रखने में सहायक हो सकते हैं।
योगेश तिवारी ने आयोजन से जुड़े लोगों के प्रयासों का उल्लेख करते हुए खिलाडिय़ों के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम यादव, पुराण निषाद, धनराज निषाद, भुनेश्वर यादव, संतोष निषाद, देवानंद यादव, रमेश और त्रिलोकी साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


