बेमेतरा

पगडंडी में तब्दील हुई पक्की सडक़ें, मरम्मत की उठी मांग
07-Apr-2026 4:37 PM
पगडंडी में तब्दील हुई पक्की सडक़ें, मरम्मत की उठी मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 7 अप्रैल। नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना और मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत बनी अधिकांश सडक़ पगडंडी में तब्दील हो गई है। कई सडक़ों की स्थिति को लेकर स्थानीय स्तर पर शिकायतें सामने आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई सडक़ों की हालत खराब हो गई है और नियमित मरम्मत नहीं हो रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नवागढ़ से बाघुल, गाड़ामोर से धरमपुरा तथा धनगांव से पडक़ीडीह तक बनी सडक़ों पर आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इन सडक़ों का निर्माण लगभग एक दशक पहले हुआ था और उसके बाद मरम्मत नहीं हुई।

कुछ सडक़ों को हाल ही में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के बजट में शामिल किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

 हालांकि, संबंधित विभागों के बीच समन्वय को लेकर भी प्रश्न उठाए जा रहे हैं।

इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नांदघाट के अध्यक्ष देवेन्द्र साहू ने कहा कि पिछले दो वर्षों में क्षेत्र में हुए सडक़ संधारण कार्यों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

वहीं, इस मुद्दे पर संबंधित विभागों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।


अन्य पोस्ट