बेमेतरा

डिप्टी सीएम शर्मा का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, कांग्रेसियों का विरोध
06-Apr-2026 4:58 PM
डिप्टी सीएम शर्मा का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, कांग्रेसियों का विरोध

काला झंडा दिखाने पर दो जनपद सदस्य गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 6 अप्रैल। प्रदेश के नक्सल मुक्त होने की घोषणा के बाद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के जिले में प्रथम आगमन पर भाजपा ने स्वागत किया, वहीं कांग्रेसियों ने काला झंडा दिखाकर विरोध किया।

उपमुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाया जाने के आह्वान के बाद युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रांजल तिवारी को सुबह 11 बजे बहेरा स्थित उनके निवास से कोतवाली पुलिस ने हिरासत लिया। इसके बाद उन्हें थाना दाढ़ी लाया गया। वहीं ग्राम बैजी टोल नाका के पास उप मुख्यमंत्री के काफिले को रोककर काला झंडा दिखाने वाले कांग्रेस के दो जनपद सदस्य दीपक दिनकर व शुभम गंधर्व के गिरफ्तारी का सिटी कोतवाली बेमेतरा लाया गया। दोनों जनपद सदस्यों पर बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के समापन पश्चात हिरासत में लिए युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के जिले में आगमन के दौरान एक ओर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

पुलिस के अनुसार, विरोध की पूर्व सूचना के चलते युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रांजल तिवारी को बहेरा स्थित उनके निवास से हिरासत में लिया गया और थाना दाढ़ी लाया गया। कार्यक्रम के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन कार्रवाई की गई। कुछ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी थाने बुलाकर उपस्थिति दर्ज कराई गई।

उपमुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत

उपमुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान नगर पंचायत बेरला सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों में भाग लिया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर बेमेतरा, साजा व बेरला के भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं द्वारा उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

कांग्रेस का विरोध निंदनीय - विजय

नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कांग्रेस के विरोध को नींदनिय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश को नक्सली मुक्त नहीं होना देखना चाहती है। इसलिए केंद्र व राज्य सरकार के प्रयासों सराहना करने के बजाय विरोध कर रहे हैं। इस घोषणा से कांग्रेसी बौखला गए हैं। क्योंकि उनके कार्यकाल में बड़ी संख्या में नक्सल घटनाएं होती थी। भाजपा की सरकार आने के बाद  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा और सुरक्षा बलों के अथक प्रयासों से प्रदेश नक्सल मुक्त हुआ है।

वहीं, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने आरोप लगाया कि उन्हें शांतिपूर्ण विरोध से रोकने के लिए हिरासत में लिया गया। उन्होंने इसे प्रशासनिक दमन बताया और कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखते रहेंगे। पुलिस का कहना है कि सभी कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।


अन्य पोस्ट