बेमेतरा

माँ कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता योगेश तिवारी
06-Apr-2026 4:32 PM
माँ कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता योगेश तिवारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 6 अप्रैल। ग्राम बावनलाख में आयोजित माँ कर्मा जयंती महोत्सव एवं इकाई पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माँ कर्मा को नमन करते हुए क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगेश तिवारी ने कहा कि माँ कर्मा का जीवन परिश्रम, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धा केवल पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि कर्म, सेवा और जिम्मेदारी निभाने में भी निहित है।

उन्होंने कहा कि समाज का विकास सामूहिक प्रयासों से संभव है और ऐसे आयोजन समाज को जोडऩे का कार्य करते हैं। पदाधिकारियों के सम्मान को उन्होंने उनके कार्यों और योगदान का सम्मान बताया।

योगेश तिवारी ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, संगठन और जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने आयोजन समिति और समाज के पदाधिकारियों को कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में नारद साहू, भारतभूषण साहू, सूर्यकांत साहू, कैलाश साहू, जगदेव साहू, खेलावन साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट