बेमेतरा

माँ कर्मा जयंती समाज की आस्था, श्रम, समर्पण और संस्कृति का प्रतीक-योगेश
05-Apr-2026 3:09 PM
माँ कर्मा जयंती समाज की आस्था, श्रम, समर्पण और संस्कृति का प्रतीक-योगेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 5 अप्रैल। ग्राम सिंगदेही में इकाई साहू संघ द्वारा माँ कर्मा जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लोकगाथा पंडवानी की प्रस्तुति दी गई, जिसे देखने के लिए ग्रामीण, महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर योगेश तिवारी ने कहा कि माँ कर्मा जयंती केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समाज की आस्था, श्रम, समर्पण और संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हैं। उन्होंने लोककला और लोकगाथाओं को समाज की परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सहयोग और आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं। साथ ही आयोजन समिति और ग्रामवासियों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई नागरिकों की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट