बेमेतरा

धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव व सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं-योगेश
04-Apr-2026 6:18 PM
धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव व सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं-योगेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 4 अप्रैल। भिभौरी, सरदा एवं बचेड़ी में श्रीहनुमान जन्मोत्सव एवं मंदिर जीर्णोद्धार कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के सांसद प्रतिनिध के रुप में रंजनी विजय बघेल और योगेश तिवारी सहित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी शामिल हुए। उनके साथ सांसद प्रतिनिधि रजनी विजय बघेल, अवधेश चंदेल, प्रहलाद रजक, संध्या परगहनियां, अंजनी प्रीतम चंदेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीहनुमान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण किया। साथ ही मंदिर जीर्णोद्धार कार्यों का अवलोकन कर उसे और सुदृढ़ एवं आकर्षक बनाने पर चर्चा की गई। योगेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि हनुमान महाराज की जयंती के पावन पर्व में सरदा में हनुमान मंदिर  जीर्णोद्धार कर भव्य मंदिर का निर्माण गांव वासियों के द्वारा किया गया। ये मन्दिर हम सभी लोगों के लिये अत्यंत खुशी की बात हैं। इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने मंदिर और विकास एवं क्षेत्र की उन्नति के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।


अन्य पोस्ट