बेमेतरा

रामनवमी पर निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
28-Mar-2026 4:41 PM
रामनवमी पर निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 28 मार्च। रामनवमी के अवसर पर नगर पंचायत बेरला एवं कुसमी में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बेरला में राम जन्मोत्सव समिति, सोनी पारा एवं नगरवासियों के सहयोग से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का प्रदर्शन किया गया। वहीं नगर पंचायत कुसमी में श्रीराम सेना सनातन परिवार द्वारा अभिषेक साहू के नेतृत्व में शोभायात्रा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं एवं युवा शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीत, झांकियां एवं पारंपरिक वेशभूषा आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा एवं आरती के साथ स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी भी शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में संतोष साव, यामिनी साहू, देव कुमार साहू, दीपक साहू, श्रवण साहू, हीरा दिनेश साहू, ताकेश्वर साहू, जगमोहन, मंजू दीपक यादव, समीर साहू, रमशिला साहू, राजकुमारी, नंद किशोर साहू, स्वतंत्र साहू, नरेंद्र साहू, वेदप्रकाश साहू, छोटे मनीष, लखन साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट