बेमेतरा

खेतों में भीषण आग, 8 एकड़ की गेहूं की फसल खाक
28-Mar-2026 4:02 PM
खेतों में भीषण आग, 8 एकड़  की गेहूं की फसल खाक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 28 मार्च। जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बहुनवागांव और गांगपुर के सीमावर्ती खेतों में भीषण आग लग गई। धूप और गर्म हवाओं के बीच अचानक भडक़ी आग ने देखते ही देखते बिकराल रूप धारण कर लिया। जिसकी चपेट में आकर तीन किसानों के लगभग 8 एकड़ की खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जैसे खेतों में से धुएं का गुबार उठा, बहुनवागांव और गांग़पुर के ग्रामीण स्थिति को भागते हुए बचाव में जुट गए।

ग्रामीणों ने भारी मशक्कत करते हुए पास के बोरवेल से पाइप लाइन बिछाई और अन्य उपलब्ध संसाधनों से पानी का छिडक़ाव कर आग पर काबू पाया। यदि ग्रामीणों ने समय रहते हुए मोर्चा ना संभालते तो आग आसमान के दर्जनों एकड़ में फैली फसल को अपनी चपेट में ले सकती थी। जिससे नुकसान का आंकड़ा और भी भयावह हो सकता था।

इस अग्निकांड में गांगपुर के किसान कोमल ध्रुव को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कोमल की चार एकड़ में लहराती गेहूं की फसल जिसे काटने की तैयारी चल रही थी पूरी तरह राख के ढेर में तब्दील हो गई। घटना के बाद पीडि़त किसान परिवार अपनी साल भर की गाड़ी कमाई को आंखों के सामने उजड़ता देख बेसुध और रो-रो कर अपना दर्द बयां करने लगे। कमल के अलावा किसान नीरू और महिला किसान अमलाबाई के खेतों से भी आग ने भारी तबाही मचाई है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

दुर्घटनाओं का सिलसिला यहीं नहीं थमा

इसी दिन कातुलबोड़ में आगजनी की एक और दुखद घटना हुई। यहां किसान भीख सिंह पटेल और राकेश वर्मा की गेहूं के खेतों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही कैटल बोर्ड से फायर ब्रिगेड की टीम मौके की ओर रवाना हुई, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही साहसी ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास कर आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया था। लगातार हो रही इस घटनाओं ने जिला प्रशासन की सतर्कता और ग्रामीण क्षेत्रों में फायर फाइटिंग सुविधाओं की कमी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।  प्रभावित किसानों ने अब शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है कि पटवारी के माध्यम से तत्काल मौके का मुहाना और नुकसान का सर्वे कराया जाए। किसानों की मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द उचित मुआवजा प्रदान किया जाए ताकि वह भारी आर्थिक स्थिति से उबार सके और अपने परिवार का भरने-पोषण कर सके।


अन्य पोस्ट