बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 26 मार्च। चैत्र नवरात्रि पर जिले के बीरमपुर में राहुल गांधी के नाम से जोत जलवाई गई है। साजा विधानसभा क्षेत्र में आने वाले प्राचीन शक्ति माता मंदिर में इस बार भक्ति के साथ-साथ सियासी शक्ति का तडक़ा भी देखने को मिल रहा है।
इधर रजिस्टर में दर्ज, उधर दिल्ली की कुर्सी पर नजर
बीरमपुर का यह प्राचीन मंदिर अपनी मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि यह सच्चे मन से मांगी गई मुराद 6 महीने के भीतर पूरी हो जाती है। इसी आस्था के बीच किसान कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने एक विशेष अर्जी लगाई है।
मंदिर के रिकॉर्ड रजिस्टर में ज्योति कलश संख्या 788 इस समय चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यहां राहुल गांधी को भारत का प्रधानमंत्री बनाने की कामना के साथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ज्योति जलवाई है। किसान कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू, बलदाऊ मिश्रा और उपेंद्र हंसा ने जोत जलवाई है।


