बेमेतरा

नेशनल हाईवे-30 जाम करने वाले 6 लोगों पर मामला दर्ज
25-Mar-2026 2:48 PM
नेशनल हाईवे-30 जाम करने वाले 6 लोगों पर मामला दर्ज

घंटों सडक़ जाम करने वालों पर पुलिस ने सख्ती बरती

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

बेमेतरा, 25 मार्च। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर चक्काजाम  कर यात्रा बाधित करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 6 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। यह कार्रवाई थानखम्हरिया थाना में की गई है।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान और भी लोगों के नाम सामने आ सकती है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रदर्शनकारी कर ट्रैक्टर में भरकर मौके पर पहुंचे थे और सुबह करीब 10.30 से शाम 4.30 बजे तक सडक़ जाम रखा। इस दौरान कवर्धा निवासी तुकाराम चंद्रवंशी द्वारा भी प्रदर्शन में सहयोग करने की जानकारी मिली है।

घंटों बाधित था यातायात

बेमेतरा-कवर्धा मार्ग पर ग्राम अगरी के पास ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर नेशनल हाईवे को घंटों जाम कर दिया। ग्राम तेंदो और करही के बीच सडक़ निर्माण की लंबित मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सडक़ पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर दिए और टेंट-दरी लगाकर धरने पर बैठ गए। इस चक्काजाम के कारण बेमेतरा और कबीरधाम जिलों को जोडऩे वाले मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

सडक़ के दोनों और सैकड़ों वाहनों की लंबी का तर लग गई, जिससे आम लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां तक की एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी जाम में फांसी रही।

इन पर मामला दर्ज

पुलिस ने गिरधर गढ़वाल, शिवसिंह चंद्राकर, कपिल चंद्राकर, मानसिंह चंद्राकर, डीकेश चंद्राकर और तुकाराम चंद्रवंशी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 189 (2) और 126(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कराया था सख्ती से मार्ग बहाल

घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सडक़ को खाली करा कर यातायात बहल कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानखम्हरिया पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की चेतावनी

पुलिस प्रशासन स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध करना गंभीर अपराध है।

प्रदर्शन के नाम पर आम जनता के अधिकारों का हनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट