बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 13 मार्च। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सहकारिता प्रकोष्ठ में संजीव तिवारी को प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त किए जाने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि संजीव तिवारी के नेतृत्व में सहकारिता प्रकोष्ठ को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा सहकारिता के माध्यम से जनहित से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा। गौरतलब है कि संजीव तिवारी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों, अभियानों और जनसंपर्क गतिविधियों में उनकी निरंतर भागीदारी रही है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर रहेगा फोकस - संजीव अपनी नियुक्ति पर संजीव तिवारी ने प्रदेश एवं जिला संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में जनहितकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को सहकारिता से जोडऩे के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
तिवारी की नियुक्ति पर भाजपा संगठन के कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी। शुभकामनाएं देने वालों में अवधेश सिंह चंदेल, संध्या परगनिया, विजय सिन्हा, राजेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश जोशी, हर्षवर्धन तिवारी, डोमेन राजपूत, सुशील पुरी गोस्वामी, सेवा साहू, अशोकपुरी गोस्वामी, नीरज राजपूत, मूलचंद शर्मा, अजय अग्रवाल, कोमल देवांगन, संतोष देवांगन, उत्तर देवांगन, सागर तिवारी, नीलू राजपूत, मोंटी साहू, सोम ठाकुर, दिनेश सोनी, डेरा देवांगन, भागीरथी देवांगन, छोटू साहू, निखिल साहू, नथमल कोठारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।


