बेमेतरा

डीईओ ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
13-Mar-2026 4:24 PM
डीईओ ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

    बेमेतरा, 13 मार्च। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के अंतर्गत 12 मार्च  को जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चतुर्वेदी एवं सहायक संचालक एसपी कोशले के द्वारा नगर के सेजेस शिवलाल राठी परीक्षा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्राध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर, सहायक केंद्राध्यक्ष पुष्प लता बंजारे डाली साहू, तथा संस्था के प्राचार्य आर के डड़सेना भी  मौजूद थे।

इस परीक्षा केन्द्र में कक्षा 12वीं विषय कृषि विज्ञान के तत्व और गणित तथा व्यवसाय अध्ययन, की परीक्षाएं संचालित हो रही थी। इस परीक्षा केंद्र में कुल परीक्षार्थी संख्या 54 दर्ज थे। जिसमें सभी उपस्थित पाए गए।  कृषि संकाय में कुल 15 परीक्षार्थी थे। जबकि वाणिज्य संकाय में 39 परीक्षार्थी थे। एक भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं मिले। इस परीक्षा केंद्र में सघन निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार का नकल का प्रकरण नहीं पाया गया। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न किया जा रहा था।

केंद्राध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र में प्रकाश की, बैठने की व पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। परीक्षा दो कमरों में सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक संचालक के द्वारा परीक्षा में संलग्न केंद्राध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर एवं समस्त कर्मचारियों को बाकी परीक्षा को भी इसी प्रकार शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु कहा गया।


अन्य पोस्ट