बेमेतरा

संयुक्त संचालक ने किया कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण
12-Mar-2026 4:40 PM
संयुक्त संचालक ने किया कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 12 मार्च। शिक्षा संभाग दुर्ग के संयुक्त संचालक आरएल ठाकुर के द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय में सभी स्टाफ उपस्थित मिले। सभी कक्षाएं संचालित होते मिली। संयुक्त संचालक ठाकुर ने छात्राओं से बात कर उनके पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। साथ ही बालिकाओं को मार्गदर्शन भी दिया।

कस्तूरबा विद्यालय की अधीक्षिका भारती धृतलहरे के द्वारा छात्रहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। अधीक्षिका के द्वारा तैयार किए गए छात्राओं की क रियर गाइडेंस के संबंध फाइल और उनके द्वारा विद्यालय में किए गए कार्यों की फोटोग्राफ और फाइल दिखाया गया। साथ ही विद्यालय को गौरवान्वित करने वाले बलिकाओं की जानकारी दी।  संयुक्त संचालक आर एल ठाकुर ने विद्यालय में भोजन कर छात्राओं को परोसे जा रहे भोजन की व्यवस्था एवं गुणवत्ता भी देखी। छात्रा जागेश्वरी ठाकुर और चांद चतुर्वेदी पर शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाए जाने पर बधाई एवं आशीर्वाद दिए।  संयुक्त संचालक ठाकुर ने अधीक्षिका को सलाह दी कि छात्रावास में अध्ययनरत बालिकाओं को उनके करियर के संबंध में उचित मार्गदर्शन प्रदान करते रहे। जिससे बालिकाएं अपनी भविष्य का सही मार्ग चुन सके। साथ ही नीट, जेईई, आईआईटी आदि प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित पुस्तकें क्रय कर विद्यालय में रखे। जिससे बालिकाओं को लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर साफ स्वच्छ पाया गया।  उनके साथ निरीक्षण दल में आर के पांडेय, प्रदीप कुमार भुवाल, राजीव कुमार पाटिल एवं विद्यालय की शिक्षिका ममता गुरुपंच, राजकिरण मिश्रा, विजयलक्ष्मी परगनिहा, गायत्री साहू, सावित्री यादव, दीप्ति नवरंगे एवं समस्त विद्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट