बेमेतरा
बेमेतरा, 7 मार्च। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र ग्राम सलधा में शुक्रवार के दोपहर हुए सडक़ हादसे में 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। वही दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुमन निषाद ग्राम केशडबरी की निवासी थी। सभी अपने गांव से मोटरसाइकिल में तीन व्यक्ति सवार होकर ग्राम सलधा सिद्धि माता दर्शन करने जा रहे थे कि हादसे के शिकार हो गए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्राम केशडबरी निवासी 19 वर्षीय सुमन निषाद अपने जीजा गगन निषाद और दीदी सीमा निषाद के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिद्धि माता मंदिर दर्शन करने जा रही थी। दोपहर में ग्राम सलधा के पास है एक अज्ञान ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण मोटरसाइकिल पर सवार तीनों व्यक्ति गिर गए और सुमन निषाद के सिर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ाने से वह गंभीर रूप घायल हो गई। जबकि गगन और सीमा को भी शरीर के अन्य हिस्सों में छोटे आई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जहां सुमन खून से लतफत सडक़ किनारे पड़ी थी। तत्काल उसे जिला अस्पताल बेमेतरा लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। सूचनाकर्ता पिल्लूराम निषाद की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी हैं। वर्तमान में ट्रैक्टर चालक की तलाश और मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।