बेमेतरा

राज्य को विकसित भारत के संकल्प की ओर ले जाने वाला बजट-राजेंद्र
27-Feb-2026 4:10 PM
राज्य को विकसित भारत के संकल्प की ओर ले जाने वाला बजट-राजेंद्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 27 फरवरी। जिला प्रभारी रायपुर शहर एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बेमेतरा राजेन्द्र शर्मा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प  की ओर ले जाने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य की जनता के लिए जो संकल्प लिए हैं, यह बजट उन्हें धरातल पर लागू करने की मजबूत दिशा प्रदान करता है। सरकार ने बजट में हर वर्ग की चिंता की है। बजट उनके सपनों को उड़ान देगा।

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी

श्री शर्मा ने कहा कि बजट में कृषि, सिंचाई और ग्रामीण विकास के लिए किए गए व्यापक प्रावधान किसान परिवारों के लिए राहत और प्रगति का संदेश देते हैं। धान उत्पादक किसानों के हितों का संरक्षण, आधुनिक तकनीक आधारित कृषि प्रोत्साहन, ग्रामीण सडक़ एवं सिंचाई तंत्र को मजबूती, प्रदेश के ग्रामीण ढांचे को नए स्तर पर ले जाएंगे।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार

राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों की चिन्ता इस बजट में की है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बजट में की गई व्यवस्थाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान करेंगी।

शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं को प्राथमिकता

श्री शर्मा ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों के लिए की गई। घोषणाओं को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि नई स्कूल इमारतों, प्रयोगशालाओं, तकनीकी शिक्षा और डिजिटल सुविधाओं का विस्तार भविष्य की पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देगा। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए अस्पतालों का विस्तार, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किए जाने से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने युवा शक्ति को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि कौशल विकास कार्यक्रम, रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण और उद्योगों के विस्तार से छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।

 राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि यह बजट संतुलित होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के दीर्घकालीन विकास का रोडमैप प्रस्तुत करता है। राजेन्द्र ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जनता की आकांक्षाओं, प्रदेश के संसाधनों और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप यह बजट तैयार किया है। यह छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकासशील राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।


अन्य पोस्ट