बेमेतरा
बेमेतरा, 3 फरवरी। नेशनल हाईवे 30 में पुलिस लाइन के सामने सोमवार को दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें एक बाइक में सवारी युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली की टीम ने दोनों को अपने वहान से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक की मौत होने की पुष्टि की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस लाइन के सामने पेमेंट राखी और से ग्राम भाई जी की ओर जा रहे वहीं भाई जी की ओर से पेमेंट रहा रही दो भाई कहां पर हो जबरदस्त टक्कर हो गई हादसे में ग्राम भाई जी से बेमेतरा जा रहे युवक दौराम यादव पिता नेत्र राम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक से बेमेतरा से बैजी जा रही हो अखिलेश वर्मा पिता अमर वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए रायपुर मेकाहारा रिफर किया गया। युवक की स्थिति गंभीर बताई गई। मृतक दौराम यादव के शव का पंचनामा करने के बाद जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद शव परी लजीनो को सौंप दिया गया। बताया गया कि मृत के अपने परिवार के लिए रोजी मजदूरी करता था। उसकी एक बेटी है जिसके सिर पर से पिता का साया उठ गया। मृतक के शव का गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।


