बेमेतरा
उप तहसील में कोटवार ने लगाई फांसी
11-Oct-2022 4:23 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 11 अक्टूबर। नगर दाढ़ी में संचालित उप तहसील कार्यालय में ग्राम कोटवार ब्रजेश मानिकपुरी (36) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताह में दो रोज उप तहसील कार्यालय खुलती है, जिसके साफ-सफाई की जिम्मेदारी एवं कार्यालय की चाबी कोटवार के पास ही रहता था। कार्यालय की साफ-सफाई के लिए वह हमेशा की तरह सुबह 8.30 बजे घर से निकला था।
11.30 बजे के आसपास उप तहसील कार्यालय के संबंधित कर्मचारी के आने पर जानकारी मिली कि कोटवार ब्रजेश मानिकपुरी सीलिंग फैन पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके पश्चात शव परिजनों को सौप दिया गया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे