बेमेतरा

विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक-छाबड़ा
06-Oct-2022 3:35 PM
विजयादशमी का पर्व  असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक-छाबड़ा

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा,  6 अक्टूबर।
मंडी में बुधवार को उत्साह के साथ दशहरा उत्सव मनाया गया। नगर के अलावा आस-पास के गावों से आए लोग हजारों की संख्या में शामिल हुए। कार्यालय स्थल पर ब्यवस्था बनाने के लिए पुलिस टीम सक्रिय रहा। दशहरा उत्सव मेला के स्वरूप में हुआ जहा पर झूला , हॉटल , खिलौना सहित कई तरह के दुकान लगाया गया। कृषि उपज मंडी में अयोजित दशहरा उत्सव में मुख्यअतिथि आशीष छाबड़ा विधायक शामिल हुए। सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य आरती कर आशिर्वाद प्राप्त किए।

इस अवसर पर आशीष छाबड़ा ने जन मानस को संबोधित करते हुए कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है, इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था,सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परम्परागत श्रद्धाभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है,मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण हेतु समर्पित थे नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है,विजयादशमी का पर्व हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है,विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव है,नवरात्रि के नौ दिन जगदम्बा की उपासना करके भक्तों में शक्ति का संचार होता है। इस अवसर पर बंसी पटेल,अवनीश राघव पूर्व, मंगत साहू, सुमन गोस्वामी अध्यक्ष, लुकेश वर्मा, पंचू साहू, टीआर जनार्दन, जोगिंदर छाबड़ा, सुनील नामदेव,मनोज शर्मा,  रश्मि मिश्रा, सनतधर दीवान,राम ठाकुर, मिटा नामदेव,राजू साहू, रानी सेन, जया साहू, जनता साहू,प्रशांत तिवारी, रावेंद्र देवांगन, शंकर चौहान, नीलू राजपूत,बीरेंद्र साहू,नीतू कोठारी, साधेलाल बघेल, लक्ष्मी लहरे, सजनी यादव, सत्रुहन साहू उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट