बेमेतरा

बूढ़ा जौंग व बहिंगा करही में दही लूट स्पर्धा
21-Aug-2022 6:51 PM
बूढ़ा जौंग व बहिंगा करही में दही लूट स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 21 अगस्त।
शहर समेत आसपास के ग्रामीण अंचल में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर किसान नेता योगेश तिवारी ग्राम नेवनारा  चंडी मंदिर, बूढ़ा जौंग व बहिंगा करही में आयोजित दही लूट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यहां मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में विजेता दल को पुरस्कार वितरण किया।

 सर्वप्रथम विधि विधान से श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान किसान नेता ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्रवासियों की खुशहाली व समृद्धि की कामना किया। ग्राम बहिंगा करही युवा विकास समिति के तत्वावधान में कुर्सी दौड़, दही लूट, मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में गांव के युवाओं ने बढ़ चढक़र भाग लिया। इस अवसर पर उत्साही ग्रामीण व युवा भगवान श्रीकृष्ण की जयकारा लगा रहे थे। वही भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर भक्त झूम रहे थे।  

भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में बसा है सारा संसार 
इस अवसर पर किसान नेता योगेश तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का बखान करते हुए कहा कि मुरली मनोहर, बाल गोपाल, कान्हा, रास बिहारी और न जाने कितने नाम और उनकी उतनी ही लीलाएं, भगवान कृष्ण की यही तो महिमा है। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति संसार के सभी कष्टों से मुक्ति दिलाने वाली है। भगवान के तमाम स्वरूपों के साथ उनके चरण कमल की अपनी अलग महिमा है।  भगवान कृष्ण के चरणों में सारा संसार बसा हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण के चरण कमलों में अपनी आस्था और विश्वास रखता है, जीवन में उसे सभी सुखों की प्राप्ति होती। इस अवसर पर चंडी मंदिर में ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रह्लाद अग्रवाल, अजय तिवारी, रोहित साहू, तोषण वर्मा, राजेश वर्मा, तोरण नायक, मदन सिन्हा, मनोज तिवारी, सालिक साहू, शिरीष शर्मा, हर्षवर्धन तिवारी, राकेश मोहन शर्मा, विजय सिन्हा, सुरेश पटेल, बूढ़ाजौंग के मंदिर के आचार्य ओम प्रकाश शर्मा, यशवंत शर्मा, पंच समारू यादव, गोपी साहू, गोकुल साहू, दुखीत साहू, सुदर्शन मांझी, पुष्पा निषाद, सरस्वती साहू समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट