बेमेतरा

संस्कृत शिक्षा से विद्यार्थियों के बुद्धि का विकास होता है
20-Aug-2022 10:03 PM
संस्कृत शिक्षा से विद्यार्थियों के बुद्धि का विकास होता है

धमधा, 20 अगस्त। सात दिवसीय संस्कृत दिवस का आयोजन ऊॅ सांई संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय नगर पंचायत धमधा में किया गया।  

अतिथियों ने कहा संस्कृत प्यारी भाषा होने के कारण व्यवहारिकता में परिवर्तन के साथ अच्छा स्वास्थ्य वृद्धि भी देता है। हमारी सार्वभौमिकता का परिचायक भी बना है। संस्कृत शिक्षा से विद्यार्थियों के बुद्धि का विकास होता है।

डॉ.बी.रघु ;सहायक संचालक एवं जनपहल से नवपहल का चिंतक जिला शिक्षा कार्यालय दुर्ग)  ने आँन लाईन द्वारा अपने कार्यालय दुर्ग से धमधा के कार्यक्रम में संस्कृत के विकास के लिये शुभकामनाएं संदेश दिया। मुख्य अतिथि राजेश सिंग थे। महंत लीलाधर साहू  एवं समयलाल साहू, ओ.पी.रजक,  लक्ष्मण प्रसाद साहू  डॉ. जागेश्वर साहू , धर्मेन्द्र ताम्रकर, चंदूलाल बंजारे, जवाहर मूर्तिकार, सीमा ठाकुर, पारसमल जैन, अशोक कसार, हेमंत, पूनम ढीवर, चित्रलेखा,कल्याण सिंग, चौहान,पूजा जोशी, हरबंश निर्मलकर,दुकलहा साहू,मंगत साहू, गंगोतरी हुकुमचंद ताम्रकार,सोनल अग्रवाल,मोहन साहू,लखन लाल सिन्हा,विष्णु ताम्रकार,श्रवण गुप्ता,आदित्य,प्रदीप ताम्रकार,हेमचंद उजाला,कृपा निर्मलकर,देवेन्द्र शर्मा, संस्था के प्रधानाचार्य नीतू साहू  उपस्थित  रहे।


अन्य पोस्ट