बेमेतरा

बेमेतरा में कांग्रेस का संकल्प शिविर आयोजित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 15 जून। उदयपुर में रास्ट्रीय शिविर के बाद कांग्रेस संगठन के द्वारा प्रदेश व जिला स्तर में नव संकल्प शिविर आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय के एक निजी स्कूल में एकत्र हुए जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता , कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। शिविर में जिले के कांग्रेस संगठन के मोर्चा , प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधि व अध्यक्ष मिलाकर 300 कार्यकर्ताओं को किया गया था आमंत्रित।
उल्लेखनीय है कि उदयपुर में हुए रास्ट्रीय चिंतन शिविर के बाद प्रदेश व जिला स्तर में नव संकल्प शिविर कांग्रेस संगठन के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला मुख्यालय में एक निजी स्कूल में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा नव संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। संकल्प शिविर को कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे , बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे समेत अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
प्रदेश संगठन के निर्देश पर शिविर के लिए 300 कार्यकर्ताओं को किया गया आमंत्रित
गौरतलब है कि कांग्रेस संगठन के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस शिविर में जिला से कांग्रेस संगठन के मोर्चा, प्रकोष्ट के अध्यक्ष एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, अध्यक्ष मिलाकर 300 कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था।
इस शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच साजा विधायक एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, क्षेत्रीय विधायक आशीष छाबड़ा, संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे, जिला प्रभारी जितेंद्र साहू, रास्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दिये गए दिशा-निर्देशो को अवगत कराते सम्पूर्ण जानकारी देते हुए सभी को राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लिए गए निर्णय पर अमल करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही।
कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी सत्ता तक पहुँचती है
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे का कहना है कि संगठन सबसे बड़ा है, कार्यकर्ताओं के बदौलत पार्टी सत्ता तक पहुँचती है। पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए। किसी भी स्थिति में उनका मनोबल कम नहीं होना चाहिए। प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल किसान हितैशी नीतियों का परिणाम है कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं। जिसका सीधा लाभ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को हुआ है। हर वर्ग मजबूत हुआ है।
सबको एक जुट होकर काम करना है
विधायक आशीष छाबड़ा का कहना है कि संगठन के सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओ को बताया गया की प्रदेश की सरकार ने किसानों , मजदूरों , युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों के लिए क्या-क्या योजनाएं बनाई है और उन योजनाओं से लोगों की आर्थिक स्थिति सुधरी है। योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने का आव्हान किया गया। साथ ही सबको एक जुट होकर आगामी चुनाव में देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए काम करना है।
मैं को छोडक़र हम की भावना से जुडऩा होगा
संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को और अधिक सक्रिय होने की जरूरत है। अब तक बूथ लेबल की बैठक नहीं हो पाई है। सभी को मैं छोडक़र हम की भावना से जुडऩा है। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आम जनों को अवगत करने ग्राउंड लेबल पर कमजोर पड़ रहे हैं , जिसे दुरुस्त करना जरूरी है , ताकि जिसका सीधा लाभ विधानसभा चुनाव में मिल सके।
कार्यकर्ता ही बढ़ाती है संगठन का मनोबल
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बंशी पटेल का कहना है कि कांग्रेस संगठन के द्वारा जिला स्तर में संकल्प शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने का काम हमारी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। साथ ही संगठन के कार्यकर्ता एकजुट होकर अपना दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। जिसका लाभ हमे आगामी विधानसभा चुनाव में दिखेगा। संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगन से मेहनत कर रहे हैं।
आगे भी कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने हम सभी सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही बढ़ाती है संगठन का मनोबल।