बेमेतरा

नवागढ़ में 37 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
10-Mar-2022 3:47 PM
नवागढ़ में 37 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 10 मार्च।
एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ एवं नांदघाट के संयुक्त तत्वावधान में कल मुख्समंत्री कन्या विवाह योजना कार्यक्रम का आयोजन बस स्टैंड नवागढ़ मे किया गया। विवाह कार्यक्रम मे 37 जोड़े परिणय सूत्र मे बंधे। कार्यक्रम मे नगर पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ तिलक घोष, जनपद पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ अंजलि मार्कंडेय, सहोदरा साहू सभापति, लता जायसवाल सभापति, महिला बाल विकास समिति ने वर- वधू को शुभआशीष दिये। विभाग के द्वारा वर के लिए घड़ी, वधु के लिए चांदी का बिछिया तथा मंगलसूत्र अतिथियों के हाथो भेंट किया गया।

साथ ही अन्य सामग्री व एक हजार रुपये नकदी दिया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवागढ़ प्रवीण तिवारी, विभाग के परियोजना अधिकारी नवागढ़  सरस्वती चंद्रवंशी तथा परियोजना अधिकारी नांदघाट  विद्यानंद बोरकर, पर्यवेक्षक  अमिता श्रीवास्तव, रेखा दीवान, किरण शर्मा, रानू मिश्रा, वसुंधरा जोगी, अनुराधा टण्डन, सविता साहू, मौर्य सहायक, मिथलेश तिवारी, कावेरी देवांगन उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट