बस्तर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 7 जुलाई। भाजपा बस्तर जिला की महत्वपूर्ण जिला कार्यकारिणी की बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय में आहुत की गयी। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय व बस्तर संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा शामिल हुये। समाज सेवी अनिल लुक्कड़ ने भी भाजपा प्रवेश किया।
संगठन प्रभारी श्री साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश सेवा के साथ जनसेवा में भी सतत् जुड़ा रहे। कोरोना संकट काल का सामना देश कर रहा है। ऐसे कठिन समय में भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने मानव सेवा का धर्म निभाते हुए निरंतर आगे बढक़र कार्य किया है, जो सराहनीय है। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समूचे देश में कोरोना से लडऩे टीकाकरण का कार्य जारी है। भाजपा के कार्यकर्ता वैक्शीनेशन के लिए आमजन को प्रेरित करें व अधिक से अधिक टीकाकरण हो यह सुनिश्चित करे। श्री साय ने कहा कि जनहित के कार्य करने के साथ-साथ पार्टी व संगठन को मजबूत करने का काम हमारे निष्ठावान कार्यकर्ता करें। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और कार्यकर्ता ही भाजपा की पहचान है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूर्ण हो चुके है। भाजपा के समस्त कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जनता से जुड़े कार्यों को पूरा करें व संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में एकजुटता के साथ आगे बढ़ें।
पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में काबिज कांग्रेस सरकार अपनी वादाखिलाफी व अलोकतांत्रिक निर्णयों से जनता के बीच अलोकप्रिय हो गयी है।भाजपा के कार्यकर्ताओं पर यह बड़ी जिम्मेदारी है कि वह जनता के बीच जाकर उनसे जुड़े व उनकी समस्याओं का निदान करें। विपरीत परिस्थतियों में ही कार्यों की असली परीक्षा होती है,जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा खरे उतरे हैं।
जिला कार्यकारिणी की बैठक को बस्तर जिला प्रभारी लोकेश कावडिय़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, डॉ0 सुभाऊ कश्यप ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह ने किया। बैठक के उपरांत कोरोना से दिवंगत हुये कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की गयी।
आज की जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री किरण सिंह देव, प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप, संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी,बैदुराम कश्यप,लच्छूराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी,समुंदसाय कच्छ,योगेन्द्र पाण्डे, श्रीनिवास मिश्रा,श्रीधर ओझा,वेदप्रकाश पाण्डे, रजनीश पानीग्राही, नरसिंह राव, बाबुल कुमार नाग, दीप्ति पाण्डे, डॉ. व्ही.एस. राजपूत, ललिता बघेल, बुधराम करटाम सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य, मण्डल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।