बस्तर

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भर्ती में धांधली का आरोप
26-Jun-2021 8:53 PM
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भर्ती में धांधली का आरोप

भानपुरी, 26 जून। बस्तर ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में धांधली का आरोप  नगर पंचायत अध्यक्ष ने लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रसूखदार कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों के बच्चों के नाम सूची में दर्ज हैं

आरोप है कि बस्तर ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में धांधली कर चयन सूची जारी कर दी है। जहां पहली से 12 वीं तक हर क्लास में 40-40 बच्चों का भर्ती होनी थी। लेकिन गरीब रेखा के जीवन यापन कर रहे किसानों के बच्चों के जगह रसूखदार कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों के बच्चों के बच्चों के नाम पर चयन सूची जारी कर दिया गया है।

ं नगर पंचायत अध्यक्ष डोमाय मौर्य ने बस्तर कलेक्टर से मुलाकात कर बताया कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में जनपद पंचायत बस्तर के रसूकदार कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों के एक-एक नहीं बल्कि 2 से 3 बच्चों का चयन सूची में नाम दर्ज हैं। जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत  सदस्य, बीजेपी एवं कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों के बच्चों के नाम चयन सूची में हैं। आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है, 50 फीसदी बालिका वर्ग और 25 फीसदी  बीपीएल परिवार से लेना था, लेकिन मिलीभगत कर कर्मचारियों  ने  चुनिंदा वर्ग के बच्चों को लिया है और हिन्दी माध्यम बच्चों को 1 ली क्लास में भर्ती प्रक्रिया नहीं कराया जा रहा है।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डोमाय मौर्य, पार्षद रामचन्द्र बघेल, हेमबति कश्यप, बंशीधर कश्यप,  देवनाथ कश्यप, अब्दुल खान,  अमीर यादव, लोकेश ठाकुर, भोला राम, दीनू कश्यप आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट