बस्तर

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया पौधरोपण
20-Jun-2021 12:08 AM
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया पौधरोपण

जगदलपुर, 19 जून। युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में युवा कांग्रेस प्रदेश संयुक्त सचिव बीजापुर जिला प्रभारी कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जावेद खान के नेतृत्व में डिमरापाल 

के ग्राम पंचायत में सेवा दिवस के तहत पौधरोपण कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। पौधारोपण कार्यक्रम में संसदीय सचिव जगदलपुर विधायक रेखचंद, महापौर सफीरा साहू, निगम सभापति कविता साहू एवं 

जिला कांग्रेस कमेटी शहर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिरकर की एवं पौधरोपण किया। इस दौरान शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर 

जगदलपुर सफिरा साहू, सभापति कविता साहू,शहर जिला महामंत्री अनवर खान,खेलकूद प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष राम साहू,अजय बिसाई,बी ललित राव, नेहा ध्रुव,शादाब अहमद,हिलाल खान आदि मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट