बस्तर

मुक्तिमोर्चा ने फलदार पौधे रोपे
05-Jun-2021 8:32 PM
मुक्तिमोर्चा ने फलदार पौधे रोपे

जगदलपुर, 5 जून। बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के द्वारा मुख्य संयोजक व शहर अध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृत्व व आह्वान में जगदलपुर शहर के साथ ग्रामीण ब्लॉक के पदाधिकारियों ने फलदार पौधे रोपे और बस्तर की सेवा करने का संकल्प लिया, वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की राष्ट्रीय अध्यक्ष  रेणु जोगी  के स्वास्थ्य लाभ की कामना ईश्वर से की। इस अवसर पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर अध्यक्ष व मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चाँद ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल ने मानव जाति को ऑक्सीजन के महत्व को समझाया है। समाज व धरती में पर्यावरण को संतुलित करने हेतु न केवल ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने हैं, बल्कि उन पौधे का संरक्षण भी करना जरूरी है।  चित्रकूट विधानसभा में मुक्तिमोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत कश्यप, बस्तर विधानसभा में उपाध्यक्ष नीलांबर सेठिया, जगदलपुर शहर में शहर अध्यक्ष मुक्तिमोर्चा शोभा गंगोत्रे एवं पदाधिकारियों द्वारा पौधे रोपे गए।


अन्य पोस्ट