बस्तर
भाजपा का धरना-प्रदर्शन
05-May-2021 9:17 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 5 मई। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में आज काली पट्टी बांधकर अपने-अपने घरों के सामने बस्तर जिले में भी एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंगाल हिंसा में हत्या किए गए उन सभी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। बस्तर जिला एवं नगर मंडल जगदलपुर भाजपा परिवार पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की जघन्य हत्या की है। यह बहुत ही निंदनीय है। भाजपा कार्यालय में तोडफ़ोड़ व आगजनी टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है। इसका हम विरोध करते हैं, 144 धारा एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए धरना दिया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे