बस्तर

कलेक्टर-एसपी ने किया रोटरी रसोई का शुभारंभ
28-Apr-2021 10:24 PM
कलेक्टर-एसपी ने किया रोटरी रसोई का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 28अप्रैल।
रोटरी क्लब द्वारा संचालित रोटरी रसोई का विधिवत शुरुआत किया गया। कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक  दीपक झा एवं सहायक कलेक्टर सुरुचि सिंह की उपस्थिति में इस रसोई की शुरुआत की गई। 

सर्वप्रथम फ़ीता काटकर रसोई का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात स्वयं कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भोजन के पैकेट तैयार कर वाहनों में रखकर उसे हरी झंडी दिखाकर  रवाना किया गया। रोटरी के द्वारा हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से रोजाना दोनो टाइम मिलाकर करीब अभी 400 थाली वितरण किया जा रहा। 

ज्ञात हो कि डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भी  रोटरी एवं बी. एम. सोमानी चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से रोजाना 300 थाली नि:शुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा रसोई का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली को समझा। कलेक्टर द्वारा रोटरी रसोई की सराहना करते हुए हर तरह के सहयोग हेतु आश्वस्त किया गया। 

इस मौके पर क्लब ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को  सदस्य बनने हेतु निवेदन किया, जिसे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सहर्ष स्वीकार कर क्लब की सदयस्ता भी हासिल की। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष कमल सेठी, सचिव कमलेश गोलछा, कार्यक्रम चैयरमेन अशोक लुंकड़, एवं अन्य क्लब के सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश जैन द्वारा किया गया।

 


अन्य पोस्ट