बस्तर
वीकेंड कफ्र्यू में बंद रहेगा सांसद कार्यालय
16-Apr-2021 9:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 16 अप्रैल। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बस्तर जिले में 15 अप्रैल की शाम 6 बजे से 22 अप्रैल रात 12 बजे तक लॉक डाउन लगाया गया है, इस लॉकडाउन में सभी कार्यालय बंद है। सांसद श्री बैज के सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बस्तर साँसद दीपक बैज का कार्यालय भी स्थाई रूप से आगामी 22 अप्रैल तक पूर्णत: बंद रहेगा। अगर कोई विशेष (अर्जेंट) बात हो तो फोन के माध्यम से श्री बैज से संपर्क किया जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे