बस्तर

कोरोना टीका लगवाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
02-Apr-2021 8:59 PM
 कोरोना टीका लगवाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 2 अप्रैल। पूर्व सांसद दिनेश कश्यप एवं जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महारानी हॉस्पिटल परिसर पर स्थित शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय टीकाकरण केंद्र में टीका लगवाया, 40 की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिवार सहित कोरोना टीका लगवाया।

 दिनेश कश्यप ने कहा कि इस पुनीत कार्य में लगे हमारे कर्मवीर स्वास्थ्य कर्मचारी व सहयोगी जो निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं, उन्हें जो भोजन दिया जा रहा है वो निम्न स्तर का पाया गया था। राज्य सरकार को इसकी चिंता करनी चाहिए। इस पर प्रभारी रामाश्रय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामी है, जो इस तरह की भोजन परोसा जा रहा है।

जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कि भाजपा परिवार को मैं धन्यवाद देता हूं जो परिवार सहित आकर टीका लगवाए हंै। समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं जनता से आग्रह करता हूं कि सभी टीका लगवाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों को मैं धन्यवाद देता हूँ।

टीका लगवाने में दिनेश कश्यप, रूप सिंह मंडावी, विद्याशरण तिवारी, बृजेश सिंह भदौरिया,वेद प्रकाश पांडेय,संग्राम सिंह राणा,गोपाल सिन्हा, खेम सिंह देवांगन, मनोहर दत्त तिवारी, राजपाल कशेर,उमेश पांडेय,एल ईस्वर राव,विष्णु पाड़ी, राजेश भदौरिया,श्रीनिवास रथ, दिलीप कुशवाह,संजय चंद्राकर,पडरु सहित भाजपा के 40 कार्यकर्ताओं ने टीका लगवाया। इस अवसर पर सुरेश गुप्ता, तेजपाल शर्मा,गणेश काले,रोशन झा,सुरेश कश्यप सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट