बस्तर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 2 अप्रैल। नगर मंडल भाजपा द्वारा जगदलपुर के माँ दंतेश्वरी वार्ड में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, प्रभारी रामाश्रय सिंह एवम नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को टीकाकरण जनजागरण अभियान की शुरुवात की। इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर कोविड -19 टीकाकरण जनजागरण अभियान के तहत टीका लगाने प्रेरित किया गया एवं जो टीका लगा चुके है, उन्हें घर में जाकर कमल का फूल देकर सम्मानित किया गया।
पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि नगर मंडल द्वारा चलाये जा रहे जनजागरण अभियान की मैं भूरी भूरी प्रशंसा करता हूं जिस प्रकार अभियान चलाया जा रहा है ऐसे ही अभियान पूरे 11 मंडलों में किया जाना चाहिए।
नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के आव्हान पर लोगों में टीकाकरण के प्रति विश्वास जगाने हेतु पूरा भाजपा परिवार सौभाग्यशाली है कि मानव सेवा का अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद राजपाल कसेर ने कहा कि टीकाकरण अभियान में मैं वार्ड की जनता को टीका लगाने जागरूक करने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर मनोहर दत्त तिवारी, संग्राम सिंह राणा, गणेश काले, शशिनाथ पाठक, संजय चंद्राकर, प्रकाश झा, रोशन झा,गीता नाग,विक्रम यादव,धर्मपाल महावर,सुरेश कश्यप,शिरीष मिश्रा,सूर्यभूसंन सिंह,वीरू शर्मा,विनय राजू,सूरज मिश्रा, गोविंद साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।