बस्तर

शादी का झांसा, रेप, फरार आरोपी गिरफ्तार
31-Mar-2021 9:08 PM
 शादी का झांसा, रेप, फरार आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 31 मार्च। शादी का झांसा देकर विगत 5 वर्षों से शारीरिक शोषण करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है

उप पुलिस अधीक्षक अजाक चन्द्रशेखर परमा ने बताया कि 17 मार्च को पीडि़ता ने थाना आकर रिपोर्ट लिखाई कि मुकेश कुमार बिसाई निवासी बकावण्ड (27) ने शादी का प्रलोभन देकर विगत 5 वर्षों से जबरन शारीरिक शोषण किया व शादी करने से इंकार कर 13 जनवरी को फरार हो गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक  दीपक कुमार झा के दिशा निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस की एक टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपी की पताजासी करने लगे। इसी दौरान मुखबिर के जरिये पता चला कि आरोपी अपने गृह ग्राम आया हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम एवं बकावण्ड चौकी के टीम की मदद से आरोपी के निवास पर दबिश दी गई। आरोपी पुलिस को देख कर भागने का प्रयास कर रहा था। जिसे पुलिस की टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम मुकेश कुमार बिसाई निवासी बकावंड बताया, साथ ही अपना अपराध घटित करना कबूल किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट