बस्तर

जगदलपुर, 25 मार्च। आप नेत्री तरुणा बेदरकर द्वारा जारी किये गए बयान को लेकर महिला कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि कमल झझ ने आप नेत्री पर जमकर निशाना साधा है।
झझ ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि तरुणा बेदरकर द्वारा शहर की प्रथम नागरिक महापौर सफिरा साहू को लेकर उलूल-जुलूल बयानबाजी कर अपनी मानसिक संतुलन खोने का परिचय दिया है। मैं आप नेत्री तरुणा बेदरकर को बताना चाहती हूँ कि महिलाओं को लेकर इस प्रकार की बयानबाजी करने से पहले उन्हें अपनी जानकारी बढ़ाने की जरूरत है। क्योंकि जुम्बा डांस शहर में कई जिम सेंटरों में किया जाता है। इसमें किसी भी प्रकार की अश्लीलता नहीं झलकती और अगर बात गाने की है तो गाने को लेकर अश्लीलता की बात करना यह समझ से परे है। तरुणा बेदरकर को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। क्योंकि वह खुद एक महिला हंै और महिलाओं को लेकर इस तरह से उनका बयान महिलाओं पर सीधा उँगली उठाने वाला है। आप पार्टी की तरूण बेदरकर स्वयं एक महिला महिला है।
एक महिला होकर दूसरी महिला को फूहड़ बोलना उनकी कमजोर मानसिकता का परिचय है। आज जुम्बा के द्वारा सभी अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना रहे हैं। इसी जुम्बा क्लास के लिए शहर की सभी संभ्रांत परिवार की महिलाएं जाती हंै। क्या वो सब भी तरुणा बेदरकर की नजर में फुहड़ता का रूप है? अगर आज जुम्बा के माध्यम से हमारी महिला महापौर पूरे शहर को सफाई के लिए जागरुक कर रही है तो इसमे गलत क्या है? आप पार्टी के लोग शहर की सफाई का केवल ढोंग रच रहे है।
दरअसल यह लोग शहर विकास के विरोधी है। आज जब शहर साफ और धूल मुक्त होने की ओर आगे बढ़ रहा है तब आप पार्टी की महिला अध्यक्ष ऐसे उटपटांग बयानबाजी कर रही। राजनीति के लिए और भी मुद्दे है। बावजूद इसके भी 20 कदम स्वच्छता की ओर से शहर की सफाई होते देख आप पार्टी की पेट मे दर्द होना शुरू हो गया है, जिससे यह लोग महिलाओं को लेकर बेकार की बयानबाजी कर रहे हैं। मैं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष होने के नाते तरुणा बेदरकर से कहना चाहती हुँ,की आप के इस बयान ने महिलाओं की आजादी पर सवाल उठाया है।इस लिए आपको शहर की प्रथम नागरिक महापौर सफिरा साहू के साथ सभी महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी माँगनी चाहिए।