बस्तर

जनजागरण से कोरोना टीका लगवाने प्रेरित करेंगे भाजपाई
25-Mar-2021 8:56 PM
 जनजागरण से कोरोना टीका लगवाने प्रेरित करेंगे भाजपाई

जगदलपुर, 25 मार्च। भारतीय जनता पार्टी मंडल भानपुरी, बस्तर, तोकापाल एवं बास्तानार के भाजपा कार्यालय  में मंडल व सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का परिचयात्मक व कोरोना टीकाकरण के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान संबंध में बैठक रखी गई।

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि कोरोना का टीका सभी को लगाना है। भाजपा जनजागरण के माध्यम से सभी को टीका लगवाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। कोरोना टीका बनाने वाले वैज्ञानिकों को मैं धन्यवाद प्रेषित करता हूं।

कोरोना वेक्सीनेशन टीकाकरण जिला प्रभारी रामाश्रय सिंह ने कहा कि अभी तक 22 हजार लोगों को टीका लगाया जा चुका है, 77 सेंटरों में कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य चल रहा है। लोगों के घरों में जाकर टीका लगाने प्रेरित करना है, जो अफवाह फैलाई जा रही है इसे हमें जनजागरण के माध्यम से लोगों को टीका लगाने प्रेरित करना पड़ेगा। भाजपा परिवार से मेरा आग्रह है पहले हम सब पहले टीका लगाये।

ैबैठक में मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष  योगेन्द्र पांडेय(मंडल प्रभारी),पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, रघुवंश श्रीवास्तव , जिला भाजपा महामंत्री एवम प्रभारी रामाश्रय सिंह ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप,रामानंद मिश्रा,उदबोराम नाग,विनायक गोयल, वी. एस.राजपूत,सहकरीता प्रकोष्ठ सदस्य  तरुण चोपड़ा ,समुदसाय कच्छ,नगर पंचायत उपाध्यक्ष शालिनी सेमसन,बाबुल नाग,मोहन मौर्य,नरेंद्र जोशी, चुन्नूलाल ठाकुर,जिताये बघेल,लछीन यादव,राकेश ठाकुर,पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री निर्देश दीवान ,अनुसूचित जनजाति भाजपा जिला अध्यक्ष महेश कश्यप,मंडल अध्यक्ष  संतोष बघेल,चंद्रशेखर जोशी, प्रदेश कार्यसमिति भाजयुमो खितेश मौर्य ,अजजा जिला उपाध्यक्ष  अरुण नेताम,अजजा जिला महामंत्री, मंगतू राम कश्यप,मंडल उपाध्यक्ष गण,मंडल महामंत्री द्वय प्रवीण सांखला , रैतुराम बघेल,मालती मंडावी,रंगवती,सोमारू राम आदि उपस्थित थे।

बैठक के दौरान नेताओं द्वारा ग्रामीणों को मास्क भी वितरण किया गया। नारायणपुर में नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि दी गई।


अन्य पोस्ट