बस्तर

कमिश्नर वीसी से लेंगे राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक
25-Mar-2021 7:12 PM
कमिश्नर वीसी से लेंगे राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

जगदलपुर, 25 मार्च। कमिश्नर बस्तर जीआर चुरेंद्र द्वारा संभाग के सभी जिलों के राजस्व अधिकारियों और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का 1 अप्रैल को दोपहर 2 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से (स्वान के माध्यम से) संभाग स्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में राजस्व अधिकारियों एवं राजस्व न्यायालयों द्वारा फरवरी 2021 में निराकृत मामलों की प्रगति के आधार पर समीक्षा की जाएगी। साथ ही राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता योजनाओं के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।


अन्य पोस्ट