बस्तर

सर्व आदिवासी समाज बस्तर की कार्यकारिणी गठित
25-Mar-2021 7:11 PM
 सर्व आदिवासी समाज बस्तर की कार्यकारिणी गठित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 25 मार्च। सर्व आदिवासी समाज बस्तर जिला नया कार्यकारिणी गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से गंगा  नाग को सामान्य प्रभाग एवं सन्तु मौर्य युवा प्रभाग का अध्यक्ष सर्व सम्मति से चुना गया। जिले के सर्व आदिवासी समाज का  नवनिर्वाचित मनोनीत सामान्य प्रभाग , युवा प्रभाग एवं  महिला प्रभाग के मनोनयन किया गया।

 छत्तीसगढ़ आदिवासी समाज के पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, प्रदेश संयुक्त सचिव जगदीश चंद्र मोर्य ,संयुक्त सचिव  शारदा कश्यप, प्रदेश महिला संयुक्त सचिव  कल्पना नाग, प्रदेश युवा प्रभाग  उपाध्यक्ष मोसू पोयाम, पूरन सिंह कश्यप एवं भगत बघेल  उपस्थिति में मनोनयन का कार्य रखा गया था। जिसमें सामान्य प्रभाग अध्यक्ष गंगाराम नाग,महिला प्रभाग अध्यक्ष रुकमणी कर्मा,युवा प्रभाग युवा प्रभाग अध्यक्ष  संतु मौर्य, सामान्य प्रभाग कार्यकारिणी उपाध्यक्ष भोला मरकाम, ललित कश्यप , देवेंद्र पोडिय़ामि  ,सचिव एम.के राणा , कोषाध्यक्ष पप्पू नाग ,सह सचिव  नारायण मौर्य , रामू बघेल, रामू कश्यप,  संरक्षक सोमारू कौशिक, बलदेव मौर्य ,युवा प्रभाग संरक्षक नरेंद्र कर्मा, गोवर्धन कश्यप, युवा प्रभाग उपाध्यक्ष भरत कश्यप, शिबो मरकाम, सुकरा नाग, सचिव खगेश्वर कश्यप , सह सचिव सुनील कुदयामी, सोन सिंह भारती, हलदर बघेल ,कार्यकारिणी सदस्य चंद्मड़ावी, अनिल नाग, प्रदीप बघेल, भद्ररु  पोडियामि ,बामदेव भारती ,सोमारू बघेल को सर्व सहमति से नियुक्त किया गया।

 इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रभाग कल्पना नाग, संयुक्त सचिव जगदीश चंद्र मौर्य ,शारदा कश्यप धुरवा समाज संभागीय अध्यक्ष पप्पू नाग,  एन एस  सेवता, माया नाग,  मान सिंघ कश्यप , लखेश्वर कश्यप ,मोसु पोयम, पूरन सिंह कश्यप ,भगत बघेल, सामु मौर्य, हेमराज बघेल, हरीश कश्यप , सचिन कश्यप, अभय कच्छ आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट