बस्तर

टीके लगवाने भाजपा कर रही बुजुर्गों को जागरूक
23-Mar-2021 9:59 PM
टीके लगवाने भाजपा कर रही बुजुर्गों को जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर,23 मार्च।
भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर मंडल द्वारा कोरोना टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत भाजपा नगर मंडल द्वारा लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। भाजपा नगर मंडल द्वारा हर दिन अभियान चलाकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। 

भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि हर गांव के कार्यकर्ताओं द्वारा बुजुर्गों को टीकाकरण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही श्री देव ने टीका को पूरी तरह सुरक्षित बताते हुए सभी से टीका लगवाने की अपील की। 

नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि टीके को लेकर तरह-तरह की अफवाह सोशल मीडिया में चल रही है,इसके चलते लोग टीका लगाने में कतरा रहे हैं। टीकाकरण अगर तेजी से हुआ तो करोना को हराने में मदद मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा जनजागरण के माध्यम से 25 लोगों को अपने साथ ले जाकर महारानी हॉस्पिटल स्थित कोरोना वैक्सिंग सेंटर में टीका लगाया एवं लोगो को प्रेरित व गुलाब के फूल देकर सम्मानित भी किया गया। 

इस अवसर पर संग्राम सिंह राणा,मनोहर दत्त तिवारी,आशुतोष पाल, राकेश तिवारी,शशि पाठक,अभय दीक्षित,अतुल सिम्हा,युवा मोर्चा अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव,महिला मोर्चा अध्यक्ष राम कुमारी यादव,गणेश काले,प्रकाश झा,रोशन झा,मनोज पटेल,योगेश शुक्ला,सूर्यभूषण सिंह,संजय चंद्राकर,भारती श्रीवास्तव,किरण सेन,चमेली यादव,गीता नाग,राजा यादव,शिरीष मिश्रा,सुरेश कश्यप,राजेश दास सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट