बस्तर
कलेक्टर-एसपी ने दलपत सागर परिसर के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
16-Mar-2021 9:11 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 16 मार्च। कलेक्टर रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर के सफाई अभियान तथा परिसर क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का जायजा मंगलवार की सुबह लिया। निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण कर मनोरंजन केन्द्र के रूप विकसित करने के निर्देश आयुक्त नगर निगम को दिए। इस अवसर पर एसडीएम जगदलपुर जीआर मरकाम, आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल, डीएसपी ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। इस अवसर राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत् बच्चों ने सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों के प्रेरित किए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे